Pages

Friday 8 November 2013

सन्तुलित आहार ( BALANCED DIET )





                                                   सन्तुलित आहार  

                                                  (Balanced Diet)





वह आहार जिसमें एक व्यक्ति के प्रतिदिन की शारीरिक आवश्यकताएं पूरी करने की सामथर्य हो, सन्तुलित आहार कहलाता है भोजन केवल भूख शान्ति के लिए नहीं किया जाता है, बल्कि क्रियाशीलता को सुचारू रूप से चलाने, नियन्त्रित करने, बीमारियों से शरीर की रक्षा करने के लिए भी लिया जाता है। 



"वह आहार जो शरीर कि ऊर्जा की पूर्ति, शरीर की निर्माणक तत्वों की पूर्ति तथा नियामक व सुरक्षात्मक तत्वों की पूर्ति कर सकता हो, सन्तुलित आहार कहलाता है"




"सन्तुलित आहार वह है, जिसमें कि पोषक तत्व उतनी मात्रा तथा अनुपात में हो जिसमें ऊर्जा, खनिज लवण, विटामिन्स तथा अन्य पोषक तत्वों की आवश्यकता शरीर की जैविक क्रियाओं तथा स्वास्थ्य को सन्तुलित बनाए रखने के लिए सही अनुपात में मिल जाए तथा साथ ही पोषक तत्वों का बहुत थोड़ा सा भाग शरीर में एकत्रित हो सके जिससे कि भूख रहने पर शरीर को कुछ समय तक चलाया जा सके" 


सन्तुलित आहार की विशेषताएँ -



1)- सन्तुलित आहार में व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार पोषक तत्वों की मात्राएँ शामिल होनी चाहिए 
2)- उसमें सभी पोषक तत्वों को स्थान मिलना चाहिए 
3)- सन्तुलित आहार ऐसा होना चाहिए कि विशेष पोषक तत्व साथ-साथ हो; जैसे - प्रोटीन और वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट इत्यादि 
4)- उस आहार में सभी पोषक तत्व उचित अनुपात में होने चाहिए 
5)- आहार उचित मात्रा में ऊर्जा प्रदान करने वाला होना चाहिए 
6)- शरीर में एकत्रित होने वाले पोषक तत्वों की मात्रा आहार में अधिक होनी चाहिए 
7)- सन्तुलित आहार में सभी भोज्य समूहों से भोज्य पदार्थ शामिल होने चाहिए 
8)- आहार आकर्षक, सुगन्धित, स्वादिष्ट एवं रूचिकर होना चाहिए 

No comments:

Post a Comment