Pages

Tuesday 15 April 2014

हेल्दी वेजिटेबल जूस ( Healthy Vegetable Juice )




सुबह-सुबह आप ठंडा-ठंडा एक गिलास भर कर हेल्दी वेजिटेबल जूस पिए तो पूरे दिन आप अपने आप को तरो ताजा पाएगें



सर्विंग्स - 4 


सामग्री :



टमाटर - 3 मध्यम 
चुकन्दर - 1 मध्यम 
गाजर - 3 मध्यम 
करेला - 1 छोटा 
लौकी - 1 मध्यम 
अदरक - 1 इंच टुकड़ा 
नींबू का रस- 1 टेबलस्पून 
कालीमिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
नमक स्वादानुसार 
ताजी पुदीना पत्ती - 1/2 कप 
आइस क्यूब और पुदीना पत्ती - (सर्व करने के लिए )




विधि :



1)- गाजर, टमाटर, चुकन्दर, करेला, लौकी और अदरक को टुकड़ों में काटे।
2)- सभी सब्जियों और पुदीना पत्ती को जूसर में डालकर जूस निकाल लें। जूस एक जार में इक्ट्ठा कर लें और छान लें। 
3)- फिर उसमें नीबू का रस, कालीमिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाए चार गिलासों में कुछ आइस क्यूब रखें उन पर सब्जियों का जूस डालें ऊपर से पुदीना पत्ती से सजाएं। ठंडा - ठंडा जूस सर्व करें 



हेल्दी फ्रूट जूस ( Healthy Fruit Juice )










नाशपाती, सेव, पालक और पुदीने से बना हेल्दी जूस जिसे पीने के बाद अपने आपको तरो ताजा महसूस करेगें।



सर्विंग्स - 4 




सामग्री :

              

नाशपाती (टुकड़ों में कटी )- 3 बड़ी 
हरे सेव ( टुकड़ो में कटे )- 3 बड़े 
बेबी पालक - 1 कप 
ताज़ी पुदीना पत्ती - 1/2 कप 
आइस क्यूब पुदीना पत्ती (सर्व करने के लिए )




विधि :




1)- सभी सामग्री को जूसर में एक-एक करके डालें और जूसर चलाएँ रस निकाल कर एक जार में इकट्ठा कर लें। 
2)- गिलासों में बर्फ के क्यूब डालें उस पर जूस डालें ऊपर से पुदीना की पत्ती से सजाए ठण्डा - ठण्डा जूस सर्व करें। 

















Monday 14 April 2014

ऊर्जा प्रदान करने वाला भोज्य तत्व - लिपिड्स (ENERGY YIELDING NUTRIENT- LIPIDS)




                              


                            ( ENERGY YIELDING NUTRIENT - LIPIDS)

                                 ऊर्जा प्रदान करने वाला भोज्य तत्व - लिपिड्स     



सामान्यतः वसाओं के साथ-साथ लिपिड्स भी आते हैं। यह एक प्रकार का वसा के समान दिखाई देने वाला पदार्थ है, जो वसा घोलकों, जैसे - पैट्रोलियम, ईथर, क्लोरोफार्म, बैंजीन, एल्कोहल तथा एसीटोन आदि में तथा स्वयं वसा में घुलनशील हैं। 
         लिपिड्स एक प्रकार के ईस्टर हैं जो ग्लिसरॉल तथा वसीय अम्लों के संयोग से बनते हैं। वसीय अम्ल (Fatty Acid ) दो प्रकार के होते है -

1)-संतृत्व वसीय अम्ल - (Saturated Fatty Acid )

जिन वसीय अम्ल में कार्बन के अणु के बराबर संख्या में हाइड्रोजन के अणु उपस्थित रहते हैं। उनको संतृत्व वसीय अम्ल (Saturated Fatty Acid ) कहते हैं।


2)-असंतृत्व वसीय अम्ल -(Unsaturated Fatty Acid )

वह अम्ल, जिसमें हाइड्रोजन तथा कार्बन अणुओं की संख्या समान न हो बल्कि हाइड्रोजन अणुओं की संख्या कार्बन अणुओं से कम हो, वे असंतृत्व वसीय अम्ल (Unsaturated Fatty Acid ) कहलाते हैं।