Pages

Showing posts with label चिल्ड्रन एंड पार्टी फ़ूड. Show all posts
Showing posts with label चिल्ड्रन एंड पार्टी फ़ूड. Show all posts

Thursday, 3 September 2015

मुंबई पाव भाजी (Mumbai Pav Bhaji)













छः व्यक्तियों के लिए :


सामग्री :




ताजे पाव - 12 
आलू (उबले और मैश किए हुए )- 5 मध्यम 
मटर (उबली और मैश की हुई )- 1/4 कप 
फूल गोभी (कसी हुई )- 1/4 कप 
शिमला मिर्च (बारीक़ कटी )- 1 बड़ी 
प्याज (बारीक़ कटा )- 2 मध्यम 
अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच 
लहसुन पेस्ट - 1 1/2  छोटी चम्मच 
हरी मिर्च पेस्ट - 1 छोटी चम्मच 
टमाटर (बारीक़ कटे )- 5 मध्यम 
टमाटर प्यूरी - 1/2 कप 
नीबू का रस - 2 टेबलस्पून 
पाव भाजी मसाला - 3 टेबलस्पून 
नमक स्वादानुसार 
मक्खन - 6 टेबलस्पून 
तेल - 3 टेबलस्पून 





विधि :





1)- एक पैन में तेल और तीन टेबलस्पून मक्खन गरम करें,उसमें प्याज डालकर चार से पाँच मिनट तक मध्यम आँच पर भूने ,अदरक,लहसुन और हरी मिर्च पेस्ट डालकर एक मिनट तक भूने। 
2)- टमाटर डालकर चार से पाँच मिनट तक पकाएँ ,उसमें पाव भाजी मसाला और नमक डालकर एक मिनट तक भूने। मटर ,गोभी ,शिमला मिर्च और आलू डालकर मसाले में अच्छी तरह मिलाएँ ,आधा कप पानी डालें और ढक्क्न लगाकर मध्यम आँच पर सात मिनट तक पकाएँ। 

























3)- टमाटर प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ,ढक्क्न लगाकर चार मिनट तक पकने दें। नीबू का रस और मक्खन डालकर मिलाएँ और एक मिनट तक और पकाएँ। आँच बन्द कर दें। भाजी तैयार हैं। 











4)- नॉन स्टिक तवा गरम करें। पाव को बीच से काटें और मक्खन लगाकर दोनों तरफ से गुलाबी होनें तक सेंकें। 
5)- गरमागरम भाजी गरमागरम पाव के साथ सर्व करें। 















Thursday, 6 August 2015

इटालियन पास्ता बीन सलाद (Italian Pasta Beans Salad)











सामग्री :




पास्ता (कोई भी आकार का उबला हुआ )-1 कप 
राजमा (उबले हुए )- 1 कप 
स्वीट कॉर्न - 1/2 कप 
टमाटर (बारीक़ कटे )- 1/2 कप 
शिमला मिर्च (बारीक़ कटी )- 1/2 कप 
पत्ता गोभी (बारीक़ कटी )- 1/2 कप 
पास्ता या पिज़्ज़ा सॉस - 2 टेबलस्पून 
एगलेस मेयोनीज - 2 टेबलस्पून 
नमक स्वादानुसार 
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच 
दूध - 2 टेबलस्पून 





विधि :



1)- एक बाउल लें उसमें पास्ता और राजमा डालकर मिलाएँ। अब उसमें स्वीट कॉर्न ,टमाटर ,शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। 
2)- अब उसमें मेयोनीज ,पिज़्ज़ा सॉस ,काली मिर्च ,नमक और दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें।  रेफ्रिजरेटर में पन्द्रह मिनट के लिए रखें। 
3)- रेफ्रिजरेटर से बाहर निकाल कर अपनी पसन्द के चिप्स के साथ सर्व करें। 












Monday, 27 July 2015

काली मिर्च चिकन विद अनियन रिंग्स (Kali Mirch Chicken With Onion Rings)











सामग्री :



चिकन - 1/2 किलो 
गाढ़ा दही - 2 टेबलस्पून 
अदरक -लहसुन पेस्ट - 1 छोटी चम्मच 
सोया सॉस - 1 टेबलस्पून 
काली मिर्च (कुटी हुई )- 1 छोटी चम्मच 
प्याज रिंग्स - 2 कप 
तेल - 3 टेबलस्पून 
नीबू का रस - 1 टेबलस्पून 
चाट -मसाला - 1 छोटी चम्मच 
नमक स्वादानुसार 




विधि :




1)- एक बर्तन में चिकन ,दही ,अदरक -लहसुन पेस्ट ,सोया सॉस ,काली मिर्च और नमक को अच्छी तरह मिलाएँ और आधा घंटे के लिए अलग रख दें। 
2)- एक नॉन स्टिक पैन लें। उसमें दो टेबलस्पून तेल गरम करें उसमें प्याज रिंग्स डालें और तीन से चार मिनट तक भूनें। उसमें नीबू का रस ,नमक और चाट मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। आँच बन्द कर दें। 3)- नॉन स्टिक पैन में एक टेबलस्पून तेल डालकर गरम करें उसमें मेरीनटेड चिकन डालें तेज आँच पर दो मिनट तक भूने। पैन में ढक्क्न लगाएँ और धीमी आँच पर पाँच मिनट तक पकाएँ। ढक्क्न खोलें आँच तेज करें। चिकन को तीन से चार मिनट तक भूने। प्याज रिंग्स डालें। (थोड़े रिंग्स ऊपर से सजाने के लिए रख लें। )अच्छी तरह मिलाएँ आँच बन्द कर दें 
4)- प्लेट में चिकन डालें और प्याज रिंग्स से सजा कर गरमागरम चिकन सर्व करें। 












Monday, 20 July 2015

चीज़ कॉर्न बॉल्स (Cheese Corn Balls )










सामग्री :



स्वीट कॉर्न - 1 कप 
पनीर (कसा हुआ )- 1 कप 
मोज़्ज़ारेल्ला चीज़ (कसा हुआ )- 1 कप 
मैदा - 1/4 कप 
कॉर्नफ्लोर - 2 टेबलस्पून 
हरी मिर्च (बारीक़ कटी )-2 
हरा धनिया (बारीक़ कटा )- 1/4 कप 
ब्रेड का चूरा - 1 कप 
नमक स्वादानुसार 
दूध - 1/4 कप 
तेल - तलने के लिए 


विधि :


1)- स्वीट कॉर्न के दानों को पाँच मिनट तक उबाल कर छान ले और ठंडा कर लें। मिक्सर जार में डालकर पीस कर पेस्ट बना लें और अलग रख लें। 
2)- एक बाउल में कॉर्न पेस्ट ,पनीर ,चीज़ ,मैदा ,कॉर्नफ्लोर ,हरी मिर्च ,हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें और मिश्रण तैयार कर लें। 
3)- सारे मिश्रण से छोटे -छोटे बॉल्स बना लें और फ्रिज में बीस मिनट तक रख दें। 







4)- बॉल्स फ्रिज से निकाले। दूध में डुबोए और ब्रेड के चूरे में अच्छी तरह लपेट लें। इसे फ्रिज में फिर से बीस मिनट तक रखें। 









5)- पैन में तेल गरम करें। बॉल्स को फ्रिज से निकाल कर दो मिनट तक ऐसे ही रखें। जब तेल गरम हो जाएं तो बॉल्स को गोल्ड़न ब्राउन होने तक तल लें। बॉल्स को ज्यादा तेज आँच पर न तलें। मध्यम आँच पर ही तलें। 
6)- गरमागरम चीज़ कॉर्न बॉल्स अपनी पसन्द की चटनी के साथ परोसे। 














Wednesday, 1 July 2015

पिस्ता मलाई कुल्फी(Pista Malai Kulfi)












सामग्री :


फुल क्रीम दूध - 1लीटर +1/2 कप 
पिस्ता - 1/4 कप 
काजू - 1/4 कप 
चीनी - 10 टेबलस्पून 
कॉर्नफ्लोर - 2 टेबलस्पून 
ईलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच 


विधि :


1)- काजू और पिस्ते को गरम पानी में दो घंटे के लिए भिगो दें। 
2)- काजू और पिस्ते से पानी निकाल लें। मिक्सर जार में काजू ,पिस्ता और 1/4 कप दूध डालकर बारीक़ पेस्ट बना लें। अलग रख लें। 
3)- एक भारी तले के बर्तन में दूध उबाल लें। चीनी डालें और पन्द्रह से बीस मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ। बीच -बीच में चलाते रहें। 








4)- 1/4 कप दूध में कॉर्नफ्लोर डालकर घोल तैयार कर लें। दूध में कॉर्नफ्लोर घोल ,ईलायची पाउडर और काजू -पिस्ता पेस्ट डालकर धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए पन्द्रह मिनट तक या दूध के गाढ़े होने तक पकाएँ। आँच बन्द कर दें। 







5)- दूध को ठण्डा करें और कुल्फी मोल्ड्स में डालकर फ्रीजर में पूरी रात या आठ घण्टे तक जमने दें। 








6)- ठंडी -ठंडी स्वादिष्ट पिस्ता मलाई कुल्फी सर्व करें। 











Sunday, 21 June 2015

तरबूज की चुस्की(Tarbooz Ki Chuski)









सामग्री :



तरबूज (टुकड़ों में कटा )- 1 छोटा 
ताजी पुदीना पत्तियाँ - 1/2 कप 
पिसी चीनी - 5 छोटी चम्मच 
नीबू का रस - 4 टेबलस्पून 
काला नमक - 1 छोटी चम्मच 
भुना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच 



विधि :


1)- ब्लेन्डर में तरबूज के टुकड़े ,पुदीना पत्तियाँ ,चीनी ,काला नमक ,नीबू का रस जीरा पाउडर और आधा कप पानी डालकर बारीक़ पीस लें। छान लें।
2)- छाना हुआ तरबूज का रस आइसक्रीम मोल्ड्स में भर दें और फ्रीजर में पूरी रात के लिए जमने दें। 











3)-ठंडी -ठंडी स्वादिष्ट तरबूज चुस्की अपने बच्चों को खिलाएँ। 








Friday, 5 June 2015

भरवाँ शिमला मिर्च मखनी ग्रेवी के साथ (Stuffed Capsicum With Makhni Gravy)












सामग्री :


भरने का मसाला :


शिमला मिर्च (Capsicum)-5 से 6 
सोयाबड़ी चूरा (Granules)-1 कप 
पनीर (कसा हुआ )- 1/2 कप 
प्याज (बारीक़ कटा )- 1 बड़ी 
अदरक (बारीक़ कटा )- 1 टेबलस्पून 
लहसुन (बारीक़ कटा )- 1 टेबलस्पून 
हरी मिर्च (बारीक़ कटा )- 1 
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
गरम मसाला पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
ताजी मलाई - 2 टेबलस्पून 
नमक स्वादानुसार 
तेल -2 टेबलस्पून 







ग्रेवी के लिए :



टमाटर (मोटा कटा )- 5 बड़े 
लहसुन (बारीक़ कटा )- 1 टेबलस्पून 
अदरक (बारीक़ कटा )- 1 टेबलस्पून 
काजू - 1/4 कप 
हरी ईलायची - 2 
गरम मसाला पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
भुना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
चीनी - 1 छोटी चम्मच 
कसूरी मेथी - 1 टेबलस्पून 
ताजी मलाई - 2 टेबलस्पून 
नमक स्वादानुसार 
मक्खन - 2 टेबलस्पून 
तेल - 2 टेबलस्पून 




विधि :


भरने का मसाला :


1)- शिमला मिर्च को धोकर उनके डण्ठल काट लें और अन्दर के बीज भी निकाल कर खोखला कर लें। अलग रख लें। 
2)- सोयाबड़ी चूरे को पन्द्रह मिनट के लिए पानी में भिगो दें। सोयाबड़ी चूरे से पानी अच्छी रह निचोड़ दें और अलग रख लें। 
3)- पैन में तेल गरम करें। उसमें प्याज ,हरी मिर्च ,अदरक और लहसुन डालकर मध्यम आँच पर दो मिनट तक भून लें। उसमें सोयाबड़ी चूरा डालें और एक मिनट तक भून लें। लाल मिर्च पाउडर ,गरम मसाला पाउडर ,धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए दो मिनट तक पकाएँ। 
4)- पनीर और मलाई डालें अच्छी तरह मिलाकर तेज आँच पर एक मिनट तक पकाएँ। आँच बन्द कर दें आँच से मसाला उतार लें ठण्डा कर लें। 








5)- शिमला मिर्च में भरने के लिए मसाला तैयार हैं। अब शिमला मिर्च में मसाला भर लें। अलग रख लें। 








ग्रेवी के लिए :



1)- पैन में एक टेबलस्पून तेल गरम करें उसमें हरी ईलायची ,लहसुन ,अदरक और काजू डालकर एक मिनट तक भूने। टमाटर और कसूरी मेथी डालकर दो से तीन मिनट पकाएँ। आँच बन्द कर दें। मसाला ठण्डा करें और मिक्सर में दो टेबलस्पून पानी के साथ बारीक़ पीस लें। 
2)- पैन में बाकी बचा तेल और मक्खन गरम करें उसमें पिसा टमाटर मसाला डालकर दो मिनट तक भूने ,कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर ,गरम मसाला पाउडर ,भुना जीरा पाउडर ,चीनी और नमक डालकर दो मिनट तक पकाएँ। आधा कप पानी और मलाई डालकर ग्रेवी को एक मिनट तक उबाले। 








3)- अब उसमें भरी हुई शिमला मिर्च रखें और ढक्क्न लगाकर मध्यम आँच पर दस से बारह मिनट तक पकाएँ। आँच बन्द कर दें। 








4)- आपकी भरवाँ शिमला मिर्च मखनी ग्रेवी के साथ तैयार है। आप इसे गरमागरम रोटी ,नान या पराँठे के साथ सर्व करें। 








Monday, 1 June 2015

स्टफ्ड चीज़ और पालक आलू कटलेट (Stuffed cheese or palak aloo katlet)








सामग्री :



पालक (बारीक़ कटा )- 2 कप 
आलू (उबले ,मसले हुए )- 3 बड़े 
प्रोसेस्ड चीज़ क्यूब्स (कसा हुआ )- 4 
हरी मिर्च (बारीक़ कटी )- 3 
ब्रेड क्रम्ब्स - 1 कप 
गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच 
अमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
नमक स्वादानुसार 
तेल तलने के लिए 



विधि :




1)- एक बाउल में आलू ,पालक ,हरी मिर्च ,ब्रेड क्रम्ब्स ,गरम मसाला ,अमचूर पाउडर और नमक को अच्छी तरह मिला लें। 







2)- आलू के मिश्रण से 12 से 14 बॉल तैयार कर लें और आलू के बॉल को हथेली पर रख कर चपटा कर लें। एक छोटी चम्मच चीज़ लें और चपटे किए हुए भाग में भरकर आलू के बॉल को चारों तरफ से बन्द करते हुए मनचाहा आकार दें। इसी तरह सारे कटलेट तैयार कर लें। 








3)- कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें कटलेट डालकर ब्राउन होने तक तल लें 
4)- गरमागरम कटलेट अपने पसन्द की चटनी के साथ परोसे। 





Friday, 1 May 2015

मूंग दाल चावल मसाला डोसा(Moong dal chaval masala dosa )










सामग्री :



डोसे के लिए :

धुली मूँग दाल - 1 कप 
चावल - 1/2 कप 
हरी मिर्च - 2 
अदरक (बारीक़ कटा )-2 टेबलस्पून 
नमक स्वादानुसार 
तेल डोसे सेकने के लिए 



भरने के लिए :

आलू ( उबला और टुकड़े में कटे )- 2 बड़े 
शिमला मिर्च (बारीक़ कटी )- 1/4 कप 
हरी मटर (उबली )- 1/2 कप 
प्याज (बारीक़ कटा )- 1 बड़ा 
हरी मिर्च (बारीक़ कटी )- 2 
गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच 
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच 
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
नीबू का रस - 1टेबलस्पून 
राई - 1 छोटी चम्मच 
हरा धनिया (बारीक़ कटा )- 2 टेबलस्पून 
नमक स्वादानुसार 
तेल - 2 टेबलस्पून 



विधि :

1)- दाल और चावल को धोकर पानी में चार से पाँच घंटे के लिए भिगो दें। 
2)- दाल और चावल से पानी निकाल दें अदरक,हरी मिर्च और आधा कप पानी के साथ मिक्सर में बारीक़ पीस लें। घोल में नमक मिला लें। अगर घोल बहुत ज्यादा गाढ़ा हैं तो थोड़ा पानी मिला लें। अलग रख दें। 
3)- एक पैन में तेल गरम करें उसमें राई और करी पत्ता डालें और राई के चटकने के बाद उसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर दो मिनट तक भूने। आलू,शिमला मिर्च और मटर डालकर अच्छी तरह चलाएं। हल्दी पाउडर,गरम मसाला पाउडर,नमक और नीबू का रस डालकर अच्छी तरह 
से मिलाएँ और एक मिनट तक भूने। ढक्क्न लगाकर मध्यम आँच पर दो मिनट तक पकाएँ। आँच बंद कर दें अलग रख दें। 









4)- नॉन स्टिक तवा गरम करें उसमें थोड़े पानी के छीटें देकर उसको कपड़े से पोंछ दें। तवे पर एक बड़े चम्मचे या कटोरी से घोल डालें और उसे चम्मचे से बढ़ाते हुए गोलाई में फैलाए।डोसे के किनारे पर चम्मच से तेल डालें।डोसे के बीच में दो बड़ा चम्मच आलू मसाला फैलाए और डोसे को एक मिनट तक ब्राउन होने तक सेकें अब डोसे को रोल कर दें। मूंग दाल चावल मसाला डोसा तैयार हैं। 



















5)- गरमागरम डोसा अपनी पसन्द की किसी भी चटनी के साथ परोसे। 














Monday, 27 April 2015

मिनी पिज्जा ( Mini Pizza )








सामग्री :


रेडीमेड मिनी पिज्जा - 8 से  10 


सॉस के लिए :




लहुसन ( बारीक़ कटा )- 1 छोटी चम्मच 
पिसा टमाटर - 4 टेबलस्पून
टोमैटो कैचअप - 2 टेबलस्पून
अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
नमक - 1/2 छोटी चम्मच
चीनी - 1 छोटी चम्मच
तेल - 1 छोटी चम्मच




टॉपिंग के लिए :



चीज़ ( कसा हुआ )- 1/2 कप 
प्याज ( बारीक़ कटा )- 1 छोटा 
शिमला मिर्च ( बारीक़ कटा )- 1/4 



विधि :




1)- एक पैन में तेल गरम करें। उसमें अजवायन डालकर 10 सेकेण्ड तक पकाएँ अब उसमें लहसुन डालकर एक मिनट तक पकाएँ। अब उसमें पिसा टमाटर,गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, टोमैटो कैचअप, चीनी और नमक डालकर दो मिनट तक पकाएँ। आँच बंद कर दें। ठण्डा होने दें। प्याज और शिमला मिर्च में थोड़ा नमक मिलाकर अलग रख लें। 
2)- पिज्जा बेस के किनारे की थोड़ी जगह छोड़कर सॉस को पूरे पिज्जा बेस पर फैला दें। अब उस पर कसा हुआ चीज डालें। उसके ऊपर प्याज और शिमला मिर्च डालें। इसी तरह सारे पिज्जा तैयार कर लें। 
3)- पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर पंद्रह मिनट तक बेक करें। आपके मिनी पिज्जा तैयार हैं 
गरमागरम अपने बच्चों को खिलाएँ।