Pages

Showing posts with label हेल्थी जूस एंड ड्रिंक्स. Show all posts
Showing posts with label हेल्थी जूस एंड ड्रिंक्स. Show all posts

Wednesday, 20 May 2015

तरबूज का जूस (Watermelon Juice)










तरबूज के फ्रेश जूस में प्रोटीन,कार्बोहाइट्रेट,फाइबर,विटामिन्स,कैल्शियम जैसे मिनरल्स भी मौजूद हैं जो हमारे शरीर को चुस्त दुरस्त रखते है। तरबूज हमारे शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। इसलिए तरबूज का जूस अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों और अपने बच्चों को अवश्य पिलाएँ। 




सर्विंग्स - 4 



सामग्री :

तरबूज (छोटे टुकड़ों में कटा )- 6 कप 
ताज़ी पुदीना पत्ती - 1/2 कप 
चीनी पाउडर - 4 छोटी चम्मच 
नीबू का रस - 4 टेबलस्पून 
काला नमक - 1 छोटी चम्मच 
भुना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
कुटी बर्फ - 1 कप 




विधि :



1)- ब्लेंडर में तरबूज के टुकड़े,पुदीना पत्ती,चीनी,काला नमक,नीबू का रस और जीरा पाउडर डालकर बारीक़ पीस लें और छन्नी से छान लें। 
2)- चार गिलासों में कुटी बर्फ और छाना हुआ तरबूज का जूस डालें ऊपर से पुदीना पत्ती से सजाएँ। शीघ्र ही ठंडा-ठंडा जूस सर्व करें। 










Monday, 18 May 2015

लेमन एंड जिंजर फ्रेश कप (Lemon and Ginger fresh cup)











आप इस फ्रेश कप को सुबह पिए तो आप अपना वजन कंट्रोल में रख सकते है और अपने आपको तरो-ताजा भी रख सकेगें। 




सर्विंग्स - 1 


सामग्री :



नीबू का रस - 2 छोटी चम्मच 
अदरक का रस - 2 छोटी चम्मच 
शहद - 1 छोटी चम्मच 
काला नमक - 1 पिंच 
ठंडा पानी - 1 कप 




विधि :



1)- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ और ठंडा-ठंडा  नीबू और अदरक फ्रेश कप पिएँ। 









Tuesday, 21 April 2015

स्ट्रॉबरी लाइम फ्रेश कप ( Strawberry Lime Fresh Cup )










4 - गिलासों के लिए 



सामग्री :


फ्रेश स्ट्रॉबरी - 20 
आइस क्यूब्स - 8 
चीनी पाउडर - 1/2 कप 
नीबू का रस - 4 टेबलस्पून 
काला नमक - 1/2 छोटी चम्मच 
भुना जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
ड्रिंकिंग सोडा - 1 बोतल





विधि :



1)- मिक्सर जार में स्ट्रॉबरी, आइस क्यूब्स, चीनी, नीबू का रस, नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर पीस लें और प्यूरी तैयार कर लें। 
2)- अब हर एक गिलास में स्ट्रॉबरी प्यूरी डालें।  गिलासों में सोडा डालें। स्ट्रॉबरी लाइम फ्रेश कप तैयार हैं। शीघ्र ही सर्व करें। 









Tuesday, 24 March 2015

अंगूर का जूस (Angoor Ka Juice)







गर्मी की दोपहर में ठंडा-ठंडा अंगूर जूस आपका पेट तो भरेगा ही साथ ही आपके शरीर को ठंडक और स्फूर्ति भी देगा।



सामग्री :


हरे अंगूर- 1 1/2 कप 
काले अंगूर- 1 1/2 कप 
भुना जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच 
काला नमक - 1/2 छोटी चम्मच 
ताजा पुदीना पत्तियाँ - 1/2 कप 
नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच 
कुटी बर्फ - 1 कप 




विधि :



1)- मिक्सर में काले अंगूर, हरे अंगूर, जीरा पाउडर, काला नमक, पुदीना पत्तियाँ और नीबू का रस डालकर पीस लें और मुलायम प्यूरी तैयार कर लें छानकर जार में निकाल लें। 
2)- चार गिलासों में कुटी बर्फ डालें उन पर जूस डालें ठंडा-ठंडा जूस सर्व करें। 

























Thursday, 12 March 2015

अंगूर,पाइनएप्पल,पपीता पंच (Grapes, Pineapple, Papaya Punch)








जल्दी से बनने वाला यह फ्रूट जूस आपको ताजगी और स्फूर्ति से भर देगा।




सामग्री :


काले अँगूर - 2 कप 
पपीता ( टुकड़ों में कटा )- 2 कप 
पाइनएप्पल ( टुकड़ों में कटा )- 1 कप 
आइस क्यूब - 4 



विधि :



1)- सभी सामग्री को एक साथ आधा कप ठन्डे पानी के साथ मिक्सर में डालकर पीस लें और मुलायम प्यूरी तैयार कर ले और छानकर एक जार में निकाल लें।  
2)- गिलासों में आइस क्यूब डालें और उस पर जूस डालें ठंडा -ठंडा जूस सर्व करें। 














Tuesday, 15 April 2014

हेल्दी वेजिटेबल जूस ( Healthy Vegetable Juice )




सुबह-सुबह आप ठंडा-ठंडा एक गिलास भर कर हेल्दी वेजिटेबल जूस पिए तो पूरे दिन आप अपने आप को तरो ताजा पाएगें



सर्विंग्स - 4 


सामग्री :



टमाटर - 3 मध्यम 
चुकन्दर - 1 मध्यम 
गाजर - 3 मध्यम 
करेला - 1 छोटा 
लौकी - 1 मध्यम 
अदरक - 1 इंच टुकड़ा 
नींबू का रस- 1 टेबलस्पून 
कालीमिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
नमक स्वादानुसार 
ताजी पुदीना पत्ती - 1/2 कप 
आइस क्यूब और पुदीना पत्ती - (सर्व करने के लिए )




विधि :



1)- गाजर, टमाटर, चुकन्दर, करेला, लौकी और अदरक को टुकड़ों में काटे।
2)- सभी सब्जियों और पुदीना पत्ती को जूसर में डालकर जूस निकाल लें। जूस एक जार में इक्ट्ठा कर लें और छान लें। 
3)- फिर उसमें नीबू का रस, कालीमिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाए चार गिलासों में कुछ आइस क्यूब रखें उन पर सब्जियों का जूस डालें ऊपर से पुदीना पत्ती से सजाएं। ठंडा - ठंडा जूस सर्व करें 



हेल्दी फ्रूट जूस ( Healthy Fruit Juice )










नाशपाती, सेव, पालक और पुदीने से बना हेल्दी जूस जिसे पीने के बाद अपने आपको तरो ताजा महसूस करेगें।



सर्विंग्स - 4 




सामग्री :

              

नाशपाती (टुकड़ों में कटी )- 3 बड़ी 
हरे सेव ( टुकड़ो में कटे )- 3 बड़े 
बेबी पालक - 1 कप 
ताज़ी पुदीना पत्ती - 1/2 कप 
आइस क्यूब पुदीना पत्ती (सर्व करने के लिए )




विधि :




1)- सभी सामग्री को जूसर में एक-एक करके डालें और जूसर चलाएँ रस निकाल कर एक जार में इकट्ठा कर लें। 
2)- गिलासों में बर्फ के क्यूब डालें उस पर जूस डालें ऊपर से पुदीना की पत्ती से सजाए ठण्डा - ठण्डा जूस सर्व करें।