Pages

Monday 14 April 2014

ऊर्जा प्रदान करने वाला भोज्य तत्व - लिपिड्स (ENERGY YIELDING NUTRIENT- LIPIDS)




                              


                            ( ENERGY YIELDING NUTRIENT - LIPIDS)

                                 ऊर्जा प्रदान करने वाला भोज्य तत्व - लिपिड्स     



सामान्यतः वसाओं के साथ-साथ लिपिड्स भी आते हैं। यह एक प्रकार का वसा के समान दिखाई देने वाला पदार्थ है, जो वसा घोलकों, जैसे - पैट्रोलियम, ईथर, क्लोरोफार्म, बैंजीन, एल्कोहल तथा एसीटोन आदि में तथा स्वयं वसा में घुलनशील हैं। 
         लिपिड्स एक प्रकार के ईस्टर हैं जो ग्लिसरॉल तथा वसीय अम्लों के संयोग से बनते हैं। वसीय अम्ल (Fatty Acid ) दो प्रकार के होते है -

1)-संतृत्व वसीय अम्ल - (Saturated Fatty Acid )

जिन वसीय अम्ल में कार्बन के अणु के बराबर संख्या में हाइड्रोजन के अणु उपस्थित रहते हैं। उनको संतृत्व वसीय अम्ल (Saturated Fatty Acid ) कहते हैं।


2)-असंतृत्व वसीय अम्ल -(Unsaturated Fatty Acid )

वह अम्ल, जिसमें हाइड्रोजन तथा कार्बन अणुओं की संख्या समान न हो बल्कि हाइड्रोजन अणुओं की संख्या कार्बन अणुओं से कम हो, वे असंतृत्व वसीय अम्ल (Unsaturated Fatty Acid ) कहलाते हैं। 


                 

No comments:

Post a Comment