Pages

Tuesday, 15 April 2014

हेल्दी वेजिटेबल जूस ( Healthy Vegetable Juice )




सुबह-सुबह आप ठंडा-ठंडा एक गिलास भर कर हेल्दी वेजिटेबल जूस पिए तो पूरे दिन आप अपने आप को तरो ताजा पाएगें



सर्विंग्स - 4 


सामग्री :



टमाटर - 3 मध्यम 
चुकन्दर - 1 मध्यम 
गाजर - 3 मध्यम 
करेला - 1 छोटा 
लौकी - 1 मध्यम 
अदरक - 1 इंच टुकड़ा 
नींबू का रस- 1 टेबलस्पून 
कालीमिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
नमक स्वादानुसार 
ताजी पुदीना पत्ती - 1/2 कप 
आइस क्यूब और पुदीना पत्ती - (सर्व करने के लिए )




विधि :



1)- गाजर, टमाटर, चुकन्दर, करेला, लौकी और अदरक को टुकड़ों में काटे।
2)- सभी सब्जियों और पुदीना पत्ती को जूसर में डालकर जूस निकाल लें। जूस एक जार में इक्ट्ठा कर लें और छान लें। 
3)- फिर उसमें नीबू का रस, कालीमिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाए चार गिलासों में कुछ आइस क्यूब रखें उन पर सब्जियों का जूस डालें ऊपर से पुदीना पत्ती से सजाएं। ठंडा - ठंडा जूस सर्व करें 



No comments:

Post a Comment