Pages

Tuesday 21 March 2023

पोषक तत्वों के आधार पर भोजन का वर्गीकरण

                पोषक तत्वों के आधार पर भोजन का वर्गीकरण 






भोजन शरीर में प्रमुख तीन कार्यों - शरीर निर्माण, ऊर्जा प्रदान करना तथा सुरक्षा प्रदान करना को सम्पन्न करता हैं। 
प्रायः प्रत्येक भोज्य पदार्थ में कुछ न कुछ विशिष्ट पोषक तत्वों का समावेश होता हैं जो उक्त कार्यों को पूर्ण करने में सहायक होतें हैं। शरीर की वृद्धि, विकास, कार्य संचालन और स्वास्थ्य के लिए निम्नलिखित पाँच तत्व अनिवार्य हैं। 
1- कार्बोज
2 - वसा
3- प्रोटीन 
4- विटामिन
5- खनिज लवण। 
  
भोजन के उक्त पोषक तत्वों के माध्यम से शरीर अपने कार्यों का सम्पादन करता हैं। अतः व्यक्ति के सन्तुलित भोजन में इन सभी पोषक तत्वों की आवश्यक मात्रा उपस्थित होना अनिवार्य हैं। वे सभी पोषक तत्व विभिन्न पदार्थों से प्राप्त होते हैं। आहार आयोजन करते समय इन पोषक तत्वों को प्रदान करने वाले भोज्य पदार्थों को दैनिक आहार में अनिवार्य रूप से स्थान दिया जाना चाहिये। 
            
                    उक्त पोषक तत्वों के आधार पर भोज्य पदार्थों को निम्नलिखित समूहों में बाँटा जा सकता है। 

1- कार्बोजयुक्त भोज्य पदार्थ-

   कार्बोज के अन्तर्गत दो पोषक तत्व निहित होते हैं- शर्करा और श्वेतसार। शर्करायुक्त भोज्य पदार्थों के अन्तर्गत चीनी,गुड़, शहद, मिठाई, मुरब्बा और जैम- जैली आदि आते हैं। तथा श्वेतसार भोज्य पदार्थों में चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, राई, आलू, रतालू, शकरकन्द, अरबी आदि आते हैं।  

2- वसायुक्त भोज्य पदार्थ -

       वसायुक्त भोज्य पदार्थों के अन्तर्गत घी, चर्बी, मक्खन, क्रीम,पनीर, वनस्पति, तेल, मूँगफली, मलाई,तिलहन, सूखेमेवे , गोश्त आदि आते हैं। 


3- प्रोटीनयुक्त भोज्य पदार्थ- 

        प्रोटीन हमें प्राणिज्य भोज्य पदार्थ और वानस्पतिक भोज्य पदार्थ द्वारा प्राप्त होता हैं। प्रोटीनयुक्त भोजन पदार्थों में सभी प्रकार के माँस, मछली, यकृत, अण्डा, दूध, दूध से बने खाद्य पदार्थ, गेहूँ के अंकुर, दालें ( चना, मसूर, मटर आदि ) सूखी सेम, सोयाबीन,आलू, गाजर, शलजम, मेवे, गिरी वाले फल एवं तिलहन ( मूँगफली, नारियल, तिल ) आदि आते हैं। 



4- खनिज लवणयुक्त भोज्य पदार्थ 

        खनिज लवणयुक्त भोज्य पदार्थ की श्रेणी के अन्तर्गत माँस, मछली, अण्डा, यकृत, दूध समस्त तृणधान्य, दालें, सेम, मटर, तिलहन, हरी पत्ती वाली सब्जियाँ , कंद मूल वाली सब्जियाँ आदि आती हैं। 



5- विटामिनयुक्त भोज्य पदार्थ

        वैसे तो प्रायः सभी सब्जियों में एवं अन्य खाद्य पदार्थों में कोई न कोई विटामिन मिल जाता है किन्तु दूध तथा दूध से बने पदार्थ, माँस, मछली, यकृत अण्डे, सब्जी, रसदार व अन्य फल, आंवला और सूखे मेवे आदि में विटामिन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। 











 

No comments:

Post a Comment