Pages

Tuesday 14 April 2015

जल में घुलनशील विटामिन (Water Soluble Vitamins)




                                                 जल में घुलनशील विटामिन

                                                (Water Soluble Vitamins)




इस प्रकार के विटामिन जल में घुलनशील होते हैं। शरीर में इनकी मात्रा संश्लेषित न हो पाने के कारण इनकी पूर्ति भोजन द्वारा ही करनी पड़ती हैं। जल में घुलनशील होने के कारण आवश्यकता से अधिक शरीर में पहुँचने पर जल के साथ ही घुलित अवस्था में उत्सर्जित कर दिए जाते हैं। इस वर्ग के अन्तर्गत विटामिन 'बी' व 'सी' आते हैं।




विटामिन 'बी' या थायमिन (Thiamine)




यह विटामिन एक न होकर कई विटामिनों का समूह है। इनकी संरचनाओं व कार्यों में विभिन्नता होती है। पहले बेरी-बेरी रोग जिस विटामिन की कमी से होता था उसी को विटामिन 'बी' कहा जाता था। धीरे-धीरे ज्ञात हुआ कि विटामिन 'बी' एक ही पदार्थ न होकर अनेक यौगिकों का समूह है इसीलिए इसे विटामिन 'बी' कॉम्पलैक्स ( B Complex) नाम दिया गया। इस वर्ग के अन्तर्गत आने वाले कुछ विटामिन्स के नाम इस प्रकार है -



1)- विटामिन थायमिन (Thiamine)
2)-विटामिन राइबोफ्लेबिन (Riboflavin)
3)-नायसिन या निकोटिनिक एसिड (Niacin or Nicotinic Acid)
4)-विटामिन  पाइरिडोक्सिन (Pyridoxin)
5)- पेंटाथैनिक एसिड (Pentothenic Acid)
6)- फोलिक एसिड ( Folic Acid )
7)- कोलीन (Choline)
8)- बायोटिन (Biotene)
9)- इनासीटोल (Inositol)
10)- पैरा अमीनो बैंजोइक एसिड (Para Amino Benzoic Acid)
11)- सायनोकोबालमिन (Cyanocobalamine)





4 comments: