Pages

Monday, 20 April 2015

बैंगन का भरता ( Eggplant Bharta)







सामग्री :


बैंगन - 2 मध्यम 
प्याज बारीक़ कटा - 1 बड़ा 
टमाटर बारीक़ कटा - 2 मध्यम 
हरी मिर्च बारीक़ कटी - 2 
हरा धनिया बारीक़ कटा - 2 टेबलस्पून 
नमक स्वादानुसार 
तेल - 1 छोटी चम्मच 



विधि :

1)- बैंगन को आँच पर भूने ठंडा होने पर छिलका उतार कर गूदा निकालें और गूदे को मैश कर लें। 
2)- नॉनस्टिक पैन को गरम करें उसमें तेल डालकर गरम करें प्याज डाले और प्याज के गुलाबी होने तक भूने। टमाटर और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक भूने नमक और मैश किया हुआ बैंगन मिलाकर चलाएँ। 
3)- हरी धनिया से सजाए और गरमागरम परोसें। 



                               (आप चाहे तो अॉलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं )













No comments:

Post a Comment