Pages

Sunday 5 April 2015

विटामिन्स के गुण (PROPERTIES OF VITAMINS )





                                                 विटामिन्स के गुण

                                    (PROPERTIES OF VITAMINS)

1)- विटामिन्स प्राणी तथा वनस्पति दोनों में पाये जाते हैं। मुख्यतः ये वनस्पति से प्राप्त किये जाते हैं। 
2)- इनकी दैनिक आवश्यकता बहुत कम होती है लेकिन ऐसी स्थितियाँ जैसे गर्भावस्था, दूध का स्रवण, बाल्यावस्था - जिसमें चयापचय की क्रियाएँ तेज गति से होती हैं - विटामिन्स की दैनिक आवश्यकता अधिक होती है। 
3)- कुछ विटामिन्स जैसे वसा विलेय विटामिन्स, विटामिन 'सी' को छोड़कर इनका शरीर में संग्रह (Storage) नहीं होता है। 
4)- ये शक्तिशाली कार्बनिक पदार्थ होते है। 
5)- कुछ विटामिन जैसे A और D का शरीर में संश्लेषण होता है। 
6)- विटामिन्स पाचन विधि में नष्ट नहीं होते हैं। वे उसी रूप में अवशोषित कर लिए जाते है। 
7)- विटामिन को-एन्जाइम (Co-enzyme ) के रूप में चयापचय की क्रियाओं में भाग लेते है। 
8)- विटामिन जीवन के लिए अति आवश्यक पदार्थ है। 
9)- विटामिन नानएन्टीजेनिक (Non- antigenic) होते है। 
10)- कुछ विटामिन्स पानी में और कुछ वसा में घुलनशील होते हैं। 
11)- विटामिन्स को कृत्रिम विधि से संश्लेषित किया जाता हैं।  
12)- विटामिन की कमी से कई प्रकार के रोग हो जाते हैं। 

No comments:

Post a Comment