Pages

Friday 24 April 2015

फायदे अदरक के


                        



हमारी रसोई में अदरक का काफी उपयोग होता हैं। अदरक का प्रयोग सब्जी, मुरब्बा, चटनी और अचार के रूप में होता हैं। सोंठ का प्रयोग भी होता हैं। सोंठ का उपयोग जाड़ों में ही करना चाहिए गर्मियों में इसके उपयोग से बचना चाहिए। औषधियों से भरपूर अदरक का संतुलित उपयोग कर सकते हैं। 



1)- अदरक और प्याज का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से उल्टी बन्द हो जाती हैं। 
2)- जाड़ों में अदरक और लहसुन की सब्जी बना कर खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता हैं। 
3)- अदरक का रस, नीबू का रस और शहद को बराबर मात्रा में लेकर उसमें पिपरी डालकर दिन में दो से तीन बार पिएँ। खाँसी में लाभ मिलता हैं। 
4)- भूख ठीक से नहीं लग रही हो, पेट में गैस हो, कब्ज हो तो अदरक को बारीक़ काटकर उसमें नमक छिड़ककर खाएँ लाभ मिलेगा। 
5)- अगर आवाज बैठ गई हो तो अदरक का रस शहद में मिलाकर खाने से आवाज़ खुलती हैं।
6)- 4 ग्राम सोंठ का चूर्ण पानी के साथ सेवन करने से मसूढ़ों की सूजन और दाँतों के दर्द में आराम मिलता हैं।
7)- अदरक का रस, पुदीने का रस और सेंधा नमक मिलाकर पीने से पेट दर्द में तुरन्त आराम मिलता हैं।
8)- अदरक, अजवायन और गुड़ बराबर मात्रा में कूट लें और इसे देसी घी में भूनकर पानी डालकर पकाएँ। इसे रोज खाने से कब्ज दूर होती हैं।
9)- अपच के चलते पेट में जलन हो, तो दो गन्ने का रस एक गाँठ अदरक के रस के साथ पिएँ।  जलन से आराम मिलेगा।
10)- अदरक और पुदीने का काढ़ा बनाकर पीने से शीत ज्वर में आराम मिलेगा। 

No comments:

Post a Comment