Pages

Wednesday 6 May 2015

फायदे मौसमी फल और सब्जियों के












फायदे मौसमी फल और सब्जियों के :


आज हर छोटे बड़े शहरों में ताज़े फल व सब्जियाँ मिलती हैं। मेट्रो शहर में सितंबर तक तरबूज,खरबूजा और दिसंबर तक आम मिलता है। लेकिन मौसमी फलों का इस्तेमाल उनके सही मौसम में ही करना चाहिए, क्योंकि तभी उनके पोषक तत्वों की मात्रा सबसे अधिक होती है। मई और जून आम का मौसम होता है। इस मौसम में शरीर को विटामिन सी,बीटा-कैरोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इनकी पूर्ति आम से आसानी से हो जाती है इसलिए आम का सेवन सन्तुलित मात्रा में जरूर करना चाहिए। सर्दियों में संतरे,गाजर और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूरी होता है। इससे शरीर को विटामिन सी,बी और के मिलते है जो शरीर के लिए अति आवश्यक है। 




ब्रॉक्ली : 





जुलाई से अक्टूबर तक ब्रॉक्ली का मौसम होता है। इसमें मौजूद इंडोल्स (Indoles) और सल्फोराफेन (Sulforaphane) जैसे दो महत्त्वपूर्ण फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते है,जो कैंसर के खतरों को कम करने में मदद करते हैं। 




मेथी और सरसों का साग :






इसके इस्तेमाल से खून की कमी और सांस संबंधी समस्या दूर होती है यह ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करने में भी सहायता मिलती है। 



संतरा :




इसमें विटामिन सी ,बीटा कैरोटीन ,पोटैशियम और कैल्शियम होता है। सर्दियों में इसके इस्तेमाल से सर्दी -जुकाम जैसी समस्या नहीं होती है। इसमें फोलेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है,जो गर्भवती स्त्रियों के लिए उपयोगी है। 


पालक :




पालक में विटामिन ए,सी,के,बी 2 और बी 6 पाये जाते है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को प्री-रेडिकल्स के नुकसान देह प्रभावों से बचाते हैं। 




खीरा :




गर्मियों में खीरे के सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती,क्योंकि इसमें 96प्रतिशत पानी होता है। यह विटामिन बी,सी ,पोटैशियम,फॉस्फोरस आयरन आदि से भरपूर होता है। इसे प्रतिदिन खाने से इंसुलिन लेवल नियंत्रित रहता है। कब्ज,एसिडिटी,सीने में जलन से इसके सेवन से लाभ पहुँचता है। यह खाना पचाने में भी मदद करता है। 




आम :




गर्मियों में आम सबसे ज्यादा पसन्द किया जाता है। इसमें विटामिन सी और बी सबसे अधिक पाए जाते है। यह गरिष्ठ होता है,इसलिए इसे मैंगो शेक के रूप में लेने से लाभ अधिक होता है। इस मौसम में थकान और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सीमित मात्रा में आम का प्रयोग जरूरी हैं। 



तरबूज और खरबूजा :





पानी और खनिज के लिए  तरबूजा और खरबूजा सबसे बढ़िया स्रोत माना जाता है इनमें 95 प्रतिशत पानी के साथ विटामिन सी और ई पाए जाते है, जो त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। यह दिल और किडनी की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। गर्मियों में इनका संतुलित मात्रा में सेवन जरूर करना चाहिए। 



स्ट्रॉबेरी :



जून से अगस्त तक मिलने वाली स्ट्रॉबेरी में मौजूद इलाजिक एसिड और एण्टोसाइनाडिंस कैंसर,स्ट्रोक और ह्रदय रोगों से बचाव कने में मदद करतें हैं इसमें एंटीऑक्सीडेंट के अलावा एन्टीइन्फ्लमेट्री गुण भी होते हैं। स्ट्रॉबेरी आँखों,हड्डियों,पाचन तंत्र और बीपी संबंधी रोगों से बचाए रखती हैं। इसमें विटामिन सी,मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी पाए जाते है। 




गाजर :



ठंड और गर्मी दोनों ही मौसम में ही गाजर मिलती हैं। सर्दी में लाल और गर्मी में नारंगी गाजर मिलती है,जिसमें कैरोटीन पाया जाता हैं। इसमें विटामिन के भी पाया जाता है,जो आँखों की रोशनी बढ़ाता है। सर्दियों में इसका जूस लाभदायक होता हैं। 



लीची :





गर्मियों में मिलने वाली लीची लू के प्रकोप से बचाती है। इसमें विटामिन सी,ए व बी भी पाया जाता है,तत्काल ऊर्जा प्राप्त करने के लिए लीची कारगर होती है। 




मटर :




मटर में विटामिन बी 1,बी 6 और बी 3 पाए जाते है,जो प्रोटीन,कार्बोहाइट्रेट और लिपिड मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी हैं। यह प्रोटीन,आयरन और विटामिन का अच्छा स्रोत है। 
























                 
                                     
                         
                       




No comments:

Post a Comment